Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के लिए कानून बनायेगी सरकार : राजनाथ सिंह

झारखंड में घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के लिए कानून बनायेगी सरकार : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने खूंटी में भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा के पक्ष में की जनसभा

Khunti News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आदिवासियों के हित की बात करने वाली कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि 1951 की जनगणना के अनुसार झारखंड में अनुसूचित जनजातियों की संख्या 51 फीसदी थी। वर्तमान वह घट कर 28 प्रतिशत कैसे हो गयी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के लिए सरकार जल्द ही नया कानून बनायेगी।
राजनाथ सिंह शनिवार को खूंटी के कचहरी मैदान में खूंटी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में सभी ओर भ्रष्टाचार है। झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की सरकार में हर ओर भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से यदि कोई लाभान्वित हो रहा है, तो वह है सरकारी अधिकारी और सत्ताधारी दल के नेता। साथ ही, कहा कि आज तक भाजपा के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा और न नहीं कोई मुख्यमंत्री जेल गया।

नीलकंठ सिंह मुंडा के दामन में कोई दाग नहीं लगा है “


राजनाथ ने कहा कि खूंटी से भाजपा के उम्मीदवार नीलकंठ सिंह मुंडा को मैं 25 वर्षों से जानता हूं। उन्हें हर समय गरीबों के विकास की चिन्ता रहती है। इतनी लम्बे राजनीतिक जीवन में भी अभी तक नीलकंठ सिंह मुंडा के दामन में कोई दाग नहीं लगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सारे वादे पूरे किये। पांच सालों में राज्य की कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार ने सिर्फ यहां के लोगों की आंखों में धूल झोंका। साथ ही, कहा कि सरकार की कोई विश्वसीयनीता नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा कहती है कि यदि उनकी सरकार बनी, तो वह जातीय जनगणना करायेगी, लेकिन कांग्रेस, जेएममएम और आरजेडी को यह भी नहीं मालूम है कि देश में कितनी जातियां हैं।
राजनाथ ने कहा कि आर्थिक सामाजिक जनगणना के अनुसार देश में 46 लाख जातियां है। इनमें ऐसी 12 सौ अनुसूचित जाति में अनुसचित जनजाति में 750 और ओबीसी में 2500 जातियां है। इंडी गठबंधन वाले बतायें कि उन्हें किस तरह आरक्षण का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जाति का पिटारा खोल कर कांग्रेस किसका भला करना चाहती है। साथ ही, कहा कि इसके लिए न कोई ब्लूप्रिंट है और न ही कोई रोड मैप। कांग्रेस इस बात को स्पष्ट करें कि आरक्षण का लाभ किसको मिलेगा। इसके लिए कांग्रेस अपनी नीति स्पष्ट करे और इस पर खुली बहस भी होनी चाहिए।

एनडीए की सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना को मंजूरी दी जायेगी


राजनाथ ने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ही गोगो दीदी योजना को मंजूरी दी जायेगी और हर महीने की 11 तारीख को सभी माता-बहनों के खाते में 2,100 रुपये आ जायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने की बात कह कर लोगों को धोखा दे रही है। साथ ही, कहा कि संविधान में सबसे अधिक 42 बार संशोधन कांग्रेस ने ही किया। मैं दावे के साथ कहता हूं कि न तो आरक्षण समाप्त होगा और न ही कोई संविधान में बदलाव होगा, बल्कि कांग्रेस ने ही संविधान की आत्मा उसकी प्रस्तावना को ही बदल दिया। अपने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने स्कूलों में सरस्वती वंदना तक को बंद कर दिया।

“राज्य में लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला : नीलकंठ

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य में हर ओर भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला है। झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी सरकार में भ्रष्टाचार हर ओर फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसी कचहरी मैदान में कसम खायी थी कि पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे और बेरोजगारों को भत्ता देंगे। लेकिन, आज तक किसी को कोई लाभ नहीं मिला।
नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य में वृद्ध और विधवा पेंशन को बंद कर दिया गया और सरकार की योजनाओं की राशि को मंईयां सम्मान योजना में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें इस चुनाव में सतर्क रहना है और भाजपा की सरकार बनाने के लिए हमें अपना समर्थन देना है। साथ ही, कहा कि यदि सरकार बनती है, तो पहले ही कैबिनेट में धान का समर्थन मूल्य बढ़ा कर 3,100 रुपये कर दिया जायेगा।
सभा को छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद लखनलाल साहू, खूंटी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान पद्मश्री कड़िया मुंडा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया।

Share this:

Latest Updates