Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शौचालय की टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

शौचालय की टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Bhagalpur News: जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोदीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 15 मिनट केp दौरान एक-एक कर तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। मरनेवालों में पति-पत्नी और साढ़ू शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मोदीपुरगांव में शौचालय में पाइप लगाने के दौरान टंकी में लोहे का औजार गिर गया, जिसे निकालने के लिए टंकी का ढक्कन हटाया गया। टंकी के अंदर जैसे ही पुनीत यादव ने प्रवेश किया, तो दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। फिर उसे बाहर नहीं निकालने के लिए पुनीत की पत्नी भी टंकी के अंदर गयी। दमघुटने से उसकी भी मौत हो गयी। उसके बाद मृतक पुनीत के साढ़ू अंदर गये। उन्होंने भी टंकी के अंदर दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लोगों का शव टंकी से बाहर निकाला


घटना के बाद से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। मरने वालों में पुनीत यादव (35), उसकी पत्नी शाखो देवी (33) और उनका साढ़ू दीनानाथ यादव (45) शामिल हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से तीनों लोगों का शव को टंकी से बाहर निकाला। लोग जब तक उन्हें टंकी से बाहर निकलते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this:

Latest Updates