Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची का विकास चाहते हैं, तो बदलाव जरूर करें : कल्पना

रांची का विकास चाहते हैं, तो बदलाव जरूर करें : कल्पना

कांटा टोली में डाॅ. महुआ माजी के समर्थन में भव्य जनसभा

Ranchi News: राज्यसभा सांसद सह रांची विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. महुआ माजी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए स्थानीय कांटा टोली सुल्तान कॉलोनी स्थित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के नेतृत्व भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा की मुख्य अतिथि गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन रहीं। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया।
कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछले करीब 40 सालों से भाजपा का कब्जा रांची विधानसभा की सीट पर है। करीब 28 सालों से सीपी सिंह लगातार विधायक हैं, तो इनसे पहले गुलशन लाल आसमानी और यशवंत सिन्हा भी भाजपा से विधायक रह चुके हैं। लेकिन, रांची की राजधानी की खूबसूरती और इसका जो विकास होना चाहिए था, वह अधूरा है। जब 2019 के बाद जितना भी समय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला, तो उन्होंने पहला फ्लाईओवर निर्माण करके दिया। स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल को सुपर स्पेशयलिटी बना कर दिया है, मंईयां सम्मान योजना से माताओं-बहनों को स्वावलम्बी बनाने का काम किया है और आगे भी करेंगे। साथ ही, रोजगार, शिक्षा पर भी हेमन्त सोरेन काम कर रहे हैं। अगर आप रांची विधानसभा क्षेत्र में बदलाव चाहते हैं, सुन्दर रांची चाहते हैं, यातायात की समस्या से निजात चाहते हैं, जलाशयों को बचाना चाहते हैं, हर युवा को रोजगार, बेहतर शिक्षा चाहते हैं, तो डॉक्टर महुआ माजी को एक मौका दीजिए और इन्हें विधायक बनाइए। यहां पर जो जनसभा आयोजन किया गया और जिस तरह से भीड़ उमड़ पड़ी है, इससे स्पष्ट होता है कि मुजीब कुरैशी साहब इस बार महुआ माजी को विधायक बना कर रहेंगे। रांची में यह मेरा पहला कार्यक्रम है और जो भीड़ जमा हुई है, महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं की जो भीड़ जुटी है, जो उत्साह दिख रहा है, इससे स्पष्ट हो रहा है कि हर कोई चाहता है कि झारखंड में मजबूती से हेमन्त सोरेन की सरकार बने और राज्य का विकास हो सके।
वहीं, भव्य भीड़ को देख कर कांटा टोली का हर शख्स यह कहने लगा कि मुजीब कुरैशी अपने पुराने समय में जब अलग झारखंड निर्माण के लिए कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद ज्ञान रंजन के समय में जिस तरह से मोरहाबादी मैदान में भीड़ जमा जुटाते थे, इसी तरह से कांटा टोली में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि यहीं पर मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्कूल की बुनियाद रखी थी।
इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, नौशाद खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम जावेद , गुलाम गौस, हाजी सऊद आलम, फरहाद कुरैशी, फिरोज खान, शाबीर कुरैशी, इम्तियाज मुन्ना, मुस्तफा, आशिक कुरैशी, समीम कुरैशी, कांग्रेस के कुमारेश चक्रवर्ती, समाजसेवी घनश्याम दास , टिंकू राम, लाला राम, सुनिता देवी, फुलमनिया, संगीता टोप्पो, झामुमो नेता जितेन्द्र गुप्ता, अजीत नायक, अकबर कुरैशी, हेमन्त कश्यप, समाजसेवी सद्दाम कुरेशी, मोइज अख्तर, शरीफ अंसारी, दयानंद राम, औरंगजेब खान, फिरोज, आदिल कुरेशी, मुमताज कुरैशी, वरिष्ठ पत्रकार परवेज कुरैशी, अफरोज लड्डन, फिरोज कुरैशी, शद्दाम कुरैशी, रमजान कुरैशी, भोलू खान, बारीक कुरैशी, शबनम मुजीब, सना नाज़, तरन्नुम, साली राना, सबियां, शबा, रेहना, शबनम, नुजहत, सोनी, फरीदा, सपना, रीता, छोटे, कमरान कुरैशी, दीपक आदि मौजूद थे। मंच का संचालन गुलाम जावेद ने किया। वहीं, जनसभा को विभिन्न समाजसेवियों ने भी सम्बोधित किया, जिसमें मुख्य रूप से मोइज अख्तर भोलू, शरीफ अंसारी, रमजान कुरैशी, जितेन्द्र गुप्ता, औरेंगजेब खान आदि के नाम शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates