Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी, तो 10 लाख युवाओं देंगे नौकरी : तेजस्वी

झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी, तो 10 लाख युवाओं देंगे नौकरी : तेजस्वी

Chatra News : बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को चतरा विधानसभा क्षेत्र के हंटरगंज में चुनावी सभा की। उनके साथ पूर्व मंत्री बिहार सरकार सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी भी पहुंचे। तेजस्वी यादव ने चतरा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के समर्थन में हंटरगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया।

तेजस्वी ने झारखंड की सभी सीटों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की


सभा को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का संदेश को लेकर आये हैं। उन्होंने झारखंड की सभी सीटों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। साथ ही, कहा कि झारखंड में महागठबंधन की जीत होती है, तो 10 लाख युवक व युवतियों को सरकारी नौकरी देंगे। झारखंड सरकार ने 05 वर्षों में विकास के कई मापदंड स्थापित किये हैं। भाजपा वाले आम लोगों को बरगलाने में लगे हुए हैं। उनके झांसे में नहीं आना है। झारखंड में सभी मिलजुल कर गरीब की सरकार बनायें जो मजबूती से आपकी तरक्की और झारखंड को आगे ले जा सके। सभा में झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता भी उपस्थित रहे।

Share this:

Latest Updates