Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल पहुंचे राहुल गांधी, पर्यटन स्थलों की सैर भी करेंगे, 5 दिनों की निजी यात्रा…

दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल पहुंचे राहुल गांधी, पर्यटन स्थलों की सैर भी करेंगे, 5 दिनों की निजी यात्रा…

Congress (कांग्रेस) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पांच दिवसीय निजी यात्रा पर नेपाल पहुंचे हैं। गांधी सोमवार की शाम त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। वह नेपाल के अपने प्रवास के दौरान कुछ पर्यटन स्थलों का दौरा कर सकते हैं।

समाचार पत्र ‘द काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेपाल की अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू में हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा, ‘‘हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।”

CNN की पूर्व संवाददाता का विवाह

समाचार पत्र की खबर के अनुसार, ‘सीएनएन’ की पूर्व संवाददाता सुम्निमा का विवाह नीमा मार्टिन शेरपा से हो रहा है। दुल्हन के पिता भीम ने बताया कि विवाह समारोह मंगलवार को होना है और 5 मई को बौद्ध स्थित हयात रीजेंसी होटल में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। समाचारपत्र की खबर के अनुसार, कुछ अन्य अति महत्वपूर्ण भारतीय हस्तियां भी विवाह के लिए पहुंची हैं।

Share this:

Latest Updates