Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान के इस नेता के नकली बाल खींचिए और पाइए  50,000 का इनाम!

पाकिस्तान के इस नेता के नकली बाल खींचिए और पाइए  50,000 का इनाम!

Pakistan (पाकिस्तान) में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) के स्पेशल असिस्टेंट हनीफ अब्बासी ने एक अजीब पेशकश की है। उन्होंने कहा है कि जो कोई भी पूर्व गृहमंत्री शेख राशिद की विग ( नकली बाल) खींच कल उन्हें लाकर देगा, उसे पचास हजार पाकिस्तानी रुपयों का इनाम दिया जाएगा। रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ (PML-N)  के नेता शाहिद अब्बासी ने कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, शेख राशिद और उनका भतीजा उस घटना में शामिल थे जिसमें सउदी अरब की मस्जिद ए नवाबी में शहबाज शरीफ के प्रतिनिधिमंडल के सामने चोर-चोर के नारे लगे थे।

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब (Saudi Arab) पहुंचे थे, मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में प्रवेश करते ही उनका बेहद अलग ढंग से स्‍वागत किया गया।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका एक वीडियो (Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों की संख्‍या में लोग “चोर चोर” के नारे लगाते हुए दिखे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल मस्जिद-ए-नबावी में अपना रास्ता बनाता नजर आया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

पाकिस्तान में दिखा घटना का असर

सऊदी अरब में हुई इस घटना का असर पाकिस्‍तान में देखने को मिला जहां पाकिस्तान की जम्हूरी वतन पार्टी (Jamhoori Wattan Party) के अध्यक्ष शाहजैन बुगती के समर्थकों ने सऊदी अरब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने से नाराज होकर  इस्लामाबाद में पूर्व डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी पर हमला किया था.

Share this:

Latest Updates