Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एनडीए और भाजपा को छोड़ कर कोई भी झारखंड का हितैषी नहीं : जेपी नड्डा

एनडीए और भाजपा को छोड़ कर कोई भी झारखंड का हितैषी नहीं : जेपी नड्डा

Giridih News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीए और भाजपा को छोड़ कर कोई भी झारखंड का हितैषी नहीं है।
उन्होंने कहा कि झारखंड बनने की बात थी तब कांग्रेस पार्टी के लोग टाल-मटोल कर रहे थे। यही लालू यादव थे, जिन्होंने कहा था कि मेरी लाश पर झारखंड बनेगा। लालू जी आज जिंदा तो हैं और झारखंड भी विराजमान है। इसका श्रेय अटल बिहारी बाजपेयी को जाता है। झारखंड हमने बनाया है और सवारेंगे भी हम ही।

बगोदर में एनडीए प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित किया


नड्डा मंगलवार को झारखंड के बगोदर में एनडीए प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे वीर-वीरांगनाओं ने अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंका है और अब समय आ गया है कि यही वीर-वीरांगनाएं झारखंड से इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। साथ ही, कहा कि जहां झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी है, वहां भ्रष्टाचार है। जहां ये तीनों पार्टियां हैं वहां परिवारवाद है। ये परिवारवाद के सूचक हैं। ये भाई भतिजावाद करनेवाले लोग हैं। ये आपके हर हिस्से को लूटनेवाले लोग हैं।
नड्डा ने कहा कि आपकी गूंज दूर-दूर तक जानी चाहिए और 20 तारीख को नागेन्द्र बाबू को चुनाव जिता कर भेजना है। झारखंड को मुख्यधारा में लाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। हमने आदिवासी नेताओं को मुख्यधारा में लाकर याद किया। झारखंड की मुख्यधारा में आपको आगे आने में पूरी ताकत लगानी है।

Share this:

Latest Updates