Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में सरकार बनने पर करोड़ों रुपये लूटनेवालों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे : अमित शाह

झारखंड में सरकार बनने पर करोड़ों रुपये लूटनेवालों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे : अमित शाह

Dhanbad News : केन्द्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के धनबाद जिले के झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप कमल फूल की सरकार बना दो, ये करोड़ों रुपये लूटने वालों को हम उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे।

“एक रुपये वाली स्टाम्प ड्यूटी योजना फिर से लागू होगा “


अमित शाह ने कहा कि जिस एक रुपये वाली स्टाम्प ड्यूटी योजना को इन लोगों (हेमन्त सरकार) ने बंद कर दिया है, उस स्टाम्प ड्यूटी को फिर से लागू करने का काम करेंगे। सम्पत्ति खरीदने से जुड़ी एक रुपये योजना फिर से लागू होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण कम करने जा रही है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कहा कि मुस्लिम आरक्षण देंगे। मुस्लिम आरक्षण देंगे, तो आदिवासी, पिछड़ा, दलित का आरक्षण घटेगा। लेकिन, जब तक एक भी सांसद, विधायक भाजपा का है, आरक्षण कम नहीं होने देंगे।
शाह ने कहा कि आपका एक वोट तय करेगा कि खुद को करोड़पति-अरबपति बनानेवाला जेएमएम चाहिए या गरीब माताओं को लखपति दीदी बनानेवाली नरेन्द्र मोदी की सरकार चाहिए। झारखंड के गरीब आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और युवाओं का जो पैसा उनलोगों ने लूटा है, वे सूद समेत झारखंड की तिजोरी में जमा होंगे। यह मेरा आपसे वादा है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन ने वादा किया था कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे। क्या आप लोगों को बेरोजगारी भत्ता मिला? हमारी दीदी (झरिया प्रत्याशी रागिनी सिंह) को जिता कर ला दो, आपको हर महीने दो हजार रुपये का चेक मिलेगा।

“कश्मीर को हमसे कोई नहीं छीन सकता”


अमित शाह ने कहा कि गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये आपके बैंक अकाउंट में हर माह जमा हो जायेगा। देश में कितना भी गैस सिलिंडर का भाव हो, आपको अपने यहां 500 रुपये से ज्यादा इसके दाम नहीं देने होंगे। इसके साथ दीवाली और रक्षाबंधन पर दो गैस सिलिंडर मुफ्त में देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कश्मीर में धारा 370 वापस लाना चाहते हैं, लेकिन राहुल बाबा की चौथी पीढ़ी भी अब धारा 370 को वापस नहीं ला पायेगी। कश्मीर को हमसे कोई नहीं छीन सकता।

Share this:

Latest Updates