Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सिन्दरी से गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव महतो को जितायें, दिल से करेंगे आपकी सेवा : सीएम

सिन्दरी से गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव महतो को जितायें, दिल से करेंगे आपकी सेवा : सीएम

लाल हरे झंडे की मैत्री भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेगी : दीपंकर भट्टाचार्य

Sindri / Dhanbad News: बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने आईएनडीआईए प्रत्याशी चंद्रदेव महतो के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।
झारखंडी जोहार के हुंकार के साथ अपने भाषण की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भाजपा पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विकास की उम्मीद के साथ झारखंड राज्य का गठन हुआ था, परंतु भाजपा ने झारखंड को 20 साल पीछे धकेल दिया। कोरोना काल में भाजपा ने मजदूरों को सड़क पर छोड़ दिया, लेकिन हमने झारखंड के लोगों के लिए गांव-गांव में खाने की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में सभी के खाते में एक-एक लाख रुपये पहुंचा दूंगा। उन्होंने कहा कि सिन्दरी को भाजपा के चंगुल से मुक्त कराना है और इसे विकास के रास्ते पर लेकर जाना है। भाजपा से मुक्ति ही सिन्दरी के गौरव को लौटा सकती है। हेमन्त सोरेन ने कहा, “मेरे आंख, नाक और कान के तौर पर चंद्रदेव महतो सिन्दरी में काम करेंगे।

भाकपा माले का धारणा पत्र भी मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन ने जारी किया
हेमन्त सोरेन ने एके राय और बिनोद बिहारी महतो को याद करते हुए कहा कि झारखंड इन दिग्गजों की धरती है और इनके सपनों का झारखंड बनाना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर भाकपा माले का धारणा पत्र भी मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन ने जारी किया। घोषणा पत्र में कुल 55 वायदे जनता से किये गये हैं।
आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो ने कहा कि जनता को पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए पलायन नहीं करना पडेगा। उन्होंने घोषणा पत्र के माध्यम से सिन्दरी को पांच साल में देश के मानचित्र पर स्थापित करने की बात कही।
भाकपा माले ने बरवाअड्डा में प्रखंड, दामोदर नदी पर बैराज, नेशनल हाइवे पर ट्रामा सेंटर, बलियापुर मे माडल स्कूल के निर्माण की बातें कहीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था को 100 दिन में दुरुस्त करने की बात कही गयी है।

“झारखंड में झूठ और नफरत की खेती अब नही होगी


माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री असम के लिए बोझ बन चुके हैं। झारखंड में आकर झूठ और नफरत की खेती कर रहे हैं। अदाणी माॅडल देश में बेरोजगारी पैदा कर रहा है। लाल और हरे झंडे की मैत्री से झारखंड में भाजपा को शिकस्त दी जायेगी। झारखंड के संसाधनों को बाहर भेजने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि झारखंड के लोगों के हिस्से में प्रदूषण है। कहा कि झारखंड में झूठ और नफरत की खेती अब नही होगी।
सभा की अध्यक्षता माले के पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनन्द महतो ने की।
झामुमो जिला सचिव मन्नू आलम, राज्य सचिव मनोज भक्त निताई महतो, राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, निर्मल रजवार ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Share this:

Latest Updates