Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाकपा माले ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

भाकपा माले ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

Dhanbad News : शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर भाकपा माले जिला कमिटी की ओर से टेंपल रोड पुराना बाजार कार्यालय में कांतिकारी बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माले जिला सचिव बिन्दा पासवान ने कहा कि बिरसा मुंडा एक क्रांतिकारी थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जुझारू संघर्ष किए इतना ही नहीं वह अंग्रेजी गुलामी से मुक्ति ही नहीं बल्कि एक शोषण मुक्त समाज निर्माण करना उनका उद्देश्य था जिसे साकार करने के लिए एक नई जनक्रांति की आवशकता है। कार्यक्रम में  सुभाष चटर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, राणा चट्टराज, मनीष यादव, राम लाल, शिव बालक पासवान, राजेश बिरुवा,चिंटू रवानी,किरण मुखर्जी, महेश चौहान, मनीष चौहान उपस्थित हुए।

Share this:

Latest Updates