Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा : उपायुक्त

शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा : उपायुक्त

Dhanbad news : भगवान बिरसा मुंडा की 149 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए..

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं।

साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी समस्त जिले वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी।

Share this:

Latest Updates