Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बैंक ऑफ इंडिया करकेंद शाखा में लगी भीषण आग 4 आग

बैंक ऑफ इंडिया करकेंद शाखा में लगी भीषण आग 4 आग

पुटकी (धनबाद) : पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया की करकेंद शाखा में शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे आग लगने की घटना से अफरा तफरी मच गयी।

घटना के वक्त बैंक बन्द था। एकाएक भयंकर आग लग गयी। यह देख लोग उस ओर दौड़े। आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, किन्तु सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना पाकर बीसीसीएल पीबी एरिया की अग्नि शमन सेवा, टाटा अग्नि शमन सेवा, झरखंड अग्नि शमन सेवा के कई वाहन एवं रेक्यू टीम मौके पर पहुंच आग पर नियंत्रण करने में जुट गये। घंटों धू-धू कर आग जलती रही। विधि व्यवस्था के लिए पुटकी, केन्दुआ, लोयाबाद व अन्य थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। 
सूचना पाकर भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा पहुंचे करकेंद एवं बैंक व पुलिसकर्मियों से मिल कर घटना का जायजा लिया। बैंक के वरीय अधिकारी, स्थानीय पुलिस, धनबाद सीओ घटना की जांच में जुट गये हैं। समाचार लिखे जाने तक अगजनी पर काबू पाया नहीं जा सका है। बैंक में क्या-क्या नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

Share this:

Latest Updates