Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मथुरा महतो के पक्ष में कल्पना सोरेन ने की सभा ; कहा- सरकार ने योजनाओं की लगायी झड़ी 

मथुरा महतो के पक्ष में कल्पना सोरेन ने की सभा ; कहा- सरकार ने योजनाओं की लगायी झड़ी 

Baghmara / Dhanbad News : टुंडी विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो के पक्ष में शुक्रवार को कल्पना सोरेन राजगंज कॉलेज मैदान पहुंची। यहां कल्पना सोरेन ने भाजपा पर जम कर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड को लूटने के लिए बनी है, माटी बेटी और रोटी की बात करनेवाली भाजपा मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर अब तक खामोश है। उत्तर प्रदेश में छात्र आन्दोलन कर रहे हैं, बेरोजगारी चरम सीमा पर है और झारखंड में रोजगार देने की बात करते हैं। पिछले 05 वर्षों में हेमन्त सोरेन की सरकार ने झारखंड वासियों के लिए अपने वादे से अधिक काम किया है ; चाहे मंईयां सम्मान योजना हो, चाहे गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना हो, किसानों के लिए 02 लाख का कर्ज माफ किया हो या फिर जनता की बिजली का बिल ; सभी का बोझ अपने कंधे पर ले लिया।

झारखंड की जनता योजनाओं से लाभान्वित हो रही है

1000777745


कल्पना ने कहा कि  02 साल तक कोरोना को झेलने वाली महागठबंधन की सरकार ने कम समय में ही जन कल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी। इससे पूरे झारखंड प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने  मथुरा महतो को जिताने की अपील करने के साथ ही पूर्ण बहुमत के साथ पूरे झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।

Share this:

Latest Updates