Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड धाम का 285 करोड़ की लागत से होगा सर्वांगीण विकास : गृह मंत्री 

झारखंड धाम का 285 करोड़ की लागत से होगा सर्वांगीण विकास : गृह मंत्री 

Giridih news : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व गृह मंत्री अमित साह ने कहा कि झारखंड में सतारूढ़ हेमन्त सोरेन सरकार की गलत नीतियों के कारण यह राज्य विकास में पिछड़ रहा है। झारखंड के विकास को राष्ट्रीय फलक पर लाने के लिए राज्य में हेमन्त सोरेन की सरकार को बदलने की जरूरत है।
शाह शनिवार को बाबूलाल मरांडी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार उन्होंने जनसभा में झारखंड धाम के विकास की चर्चा की थी और प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड धाम के विकास के लिए 285 करोड़ की स्वीकृत दी, जिससे शिव के इस अनूठे धाम का चौमुखी विकास होगा।
सभा में केन्द्रीय मंत्री व झारखंड भाजपा विस चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा, पूर्व सांसद व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय मौजूद थे।
गौरतलब है कि धनवार विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उम्मीदवार हैं और यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है।

Share this:

Latest Updates