Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वोट बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देती रही हेमन्त सरकार : अमित शाह

वोट बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देती रही हेमन्त सरकार : अमित शाह

Dumka news : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधी मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जायेगा। उन्होंने हेमन्त सोरेन सरकार पर वोटबैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

” वाजपेयी जी ने झारखंड बनाने का काम किया और मोदी जी झारखंड संवारने के काम कर रहे हैं


उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाने का काम किया और प्रधानमंत्री मोदी झारखंड संवारने के काम कर रहे हैं। शाह ने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि अपने वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रहे हैं। राशनकार्ड, मतदाता सूची, बच्चियों के शादी कौन करा रहा है। घुसपैठिये हमारी आदिवासी बहनों से दूसरी, तीसरी, चौथी शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं। ये अपराध को बढ़ावा देते हैं और स्थानीय युवाओं का रोजगार छीन रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकाल दिया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि हेमन्त सरकार 23 नवम्बर के बाद जानेवाली है। जिनकी भी जमीन कब्जायी गयी है, कानून बना कर उसे सीधा करने का काम केन्द्र सरकार करेगी।

Share this:

Latest Updates