Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी फिल्‍मों के अभिनेता यश कुमार मिश्रा ने की दूसरी शादी, कैरेक्‍टर लुलिया के तौर पर प्रसिद्ध निधि झा संग लिए सात फेरे

भोजपुरी फिल्‍मों के अभिनेता यश कुमार मिश्रा ने की दूसरी शादी, कैरेक्‍टर लुलिया के तौर पर प्रसिद्ध निधि झा संग लिए सात फेरे

भोजपुरी फिल्‍मों के अभिनेता यश कुमार मिश्रा दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बार उन्‍होंने भोजपुरी लुलिया के तौर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री निधि झा से विवाह रचाया है। इन दोनों की शादी मुंबई के एक निजी होटल में हिंदू रीति- रिवाज से हुई। महीने भर पहले ही यश और निध‍ि ने सगाई की थी। इन दोनों के प्‍यार के चर्चे करीब एक साल से फिजाओं में तैर रहे थे। न‍िधि ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि वह  यश कुमार के साथ रिश्‍ते में हैं। दोनों ने पिछले साल इंस्‍टाग्राम पर अपनी तस्‍वीरें पोस्‍ट करते हुए अपने लव अफेयर की जानकारी दी थी।

महीने भर पहले हुई थी सगाई

यश कुमार और निधि झा ने मुम्बई के एक निजी होटल में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। यश और निधि अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में हैं। महीने भर पहले ही यश निधि की सगाई हुई थी और शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। यश और निधि ने 29 अप्रैल को हल्दी पूजा की थी। इसके बाद निधि की मेहंदी की रस्म 30 अप्रैल को की गई थी। 

खास लोग ही शादी में हुए शामिल

यश के पीआरओ सर्वेश कश्यप ने बताया कि इस भव्य शादी समारोह के दौरान यह के सगे संबंधी व फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ निजी दोस्त ही शामिल हुए।  शादी में यश शेरवानी व निधि ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रहे थें। मुम्बई के मीरा रोड स्थित एक निजी होटल में इस भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बारात गुजरात सज्जान से निकल कर मीरा रोड आई। शादी में तुरंत बाद यश अपनी फ़िल्म को पूरा करने आउटडोर शूट के लिए निकलेंगे।

अंजना सिंह से हो चुका है तलाक

आपको बता दें कि यश कुमार की पहली शादी भोजपुरी इंडस्‍ट्री की ही एक अन्‍य अभ‍िनेत्री अंजना सिंह से हुई थी। इन दोनों की शादी से एक संतान भी है, लेकिन यह रिश्‍ता अधिक दिनों तक नहीं चल सका था। दोनों ने पिछले दिनों तलाक ले लिया था। इस बीच यश, निधि झा के करीब आए और अब ये रिश्‍ता नए मुकाम पर पहुंच चुका है।

Share this:

Latest Updates