Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शाहरुख खान समेत छह के खिलाफ जनहित याचिका दायर

महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शाहरुख खान समेत छह के खिलाफ जनहित याचिका दायर

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत छह के खिलाफ मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एक जनहित याचिका दायर की गई है। सेलिब्रिटीज पर युवाओं को ऑनलाइन सट्टा व जुआ खेलने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। इसी संदर्भ में पीआईएल दायर की गई है। यह याचिका विनोद द्विवेदी नाम के वकील ने दायर की है। वकील द्विवेदी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि देश के कई राज्यों ने इस तरह के ऑनलाइन खेलों पर रोक लगा दी है, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं किया गया। याचिकाकर्ता ने पक्षकारों को नोटिस भी जारी किया था, लेकिन किसी ने भी उत्तर नहीं दिया है। बीते सोमवार को दो जजों की बेंच के सामने याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने याचिकाकर्ता से पूछा कि उन्होंने ऑनलाइन खेल पर रोक लगाने की मांग तो की है लेकिन शासन को पक्षकार नहीं बनाया है। न्यायालय ने याचिकाकर्ता को याचिका में संशोधन की अनुमति देते हुए सुनवाई 10 मई तक आगे बढ़ा दी।

Share this:

Latest Updates