Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चुनाव संपन्न, जीत को लेकर नेताओं के अपने-अपने दावे

चुनाव संपन्न, जीत को लेकर नेताओं के अपने-अपने दावे

Ranchi news:झारखंड विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण शांति पूर्ण संपन्न हुआ। प्रशासन के लिए जहां यह राहत भरी ख़बर है वही चुनाव परिणाम आने तक उम्मीदवारों की बैचैनी बढ़ी रहेगी। मतदान के बाद नेताओं ने अपने पार्टी की जीत का दावा किया है।

भाजपा की सरकार बनने जा रही है : बाबूलाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने गृह क्षेत्र गिरिडीह जिले के कोदई बांक स्थित बूथ संख्या 114 पर मतदान किया। मतदान के बाद बाबूलाल ने कहा कि अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर मरांडी ने कहा कि बहुमत मिलने के बाद विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जायेगा। 

फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है : कल्पना

गांडेय सीट से जेएमएम उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि लोगों ने विकास का रास्ता चुना है और इस रास्ते में वे बढ़-चढ़ कर मतदान का प्रयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

सशक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प : हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल “एक्स” पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि झारखंड की पावन धरती पर लोकतंत्र का यह महापर्व अद्भुत रहा। दोनों चरणों में राज्य की जनता ने अपनी आकांक्षाओं और आशाओं को मतदान के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक नये, समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प है।

भाजपा के वार रूम में डटे रहे शिवराज

झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान पूरे दिन रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय के वार रूम में डटे रहे। शिवराज ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव झारखंड बचाने का चुनाव बन गया है। झारखंड में रोटी, बेटी, माटी संकट में है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने ठगा है और छला है। मां, बहन और बेटी की इज्जत, मान-सम्मान सुरक्षित नहीं है। संसाधनों पर घुसपैठिये कब्जा करते जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार झारखंड की तस्वीर भी बदलेगी और जनता की तकदीर भी बदलेगी।

Share this:

Latest Updates