Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चिरैया से संजीत और रीता देवी निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

चिरैया से संजीत और रीता देवी निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

Chiraiya, motihari news : प्रखंड अन्तर्गत रूपहरा पैक्स अध्यक्ष पद पर संजीत कुमार उर्फ सोनू सिंह पूरी कमेटी के साथ निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। ग्यारह सदस्यीय समिति के विरुद्ध भी किसी दूसरे उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

कार्यों की कर रहें प्रशंसा

जबकि, महुआवा पश्चिमी पैक्स से रीता देवी पति रामेश्वर राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। निर्वाचन की घोषणा बीडीओ सह प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी रामनाथ कुमार ने की है। संजीत दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूरे पंचायत में खुशी की लहर छा गई है। लोग उनके कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं।

समर्थकों में हर्ष व्याप्त

उनके निर्वाचित घोषित होने पर मुखिया मनीष कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, प्रखण्ड प्रमुख मीना देवी, राजद के पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव,सुमन सिंह, संजय सिंह,राम विनोद शर्मा व शंकर सिंह सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

Share this:

Latest Updates