Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संभल हिंसा मैं शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई, सौ पत्थरबाजों के पोस्टर जारी

संभल हिंसा मैं शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई, सौ पत्थरबाजों के पोस्टर जारी

वीडियो में दिखा, महिलाओं ने भी छत से पत्थर फेंके

उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई होगी : नितिन अग्रवाल

Sambhal news, UP news :  संभल हिंसा मामले में पुलिस ने बुधवार को सौ पत्थरबाजों के पोस्टर जारी किए। इनमें ज्यादातर आरोपी हाथ में पत्थर लिए हैं। मुंह बांधे हैं। पुलिस ने बताया कि अभी और वीडियो, सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की जांच की जा रही है। आगे और भी पोस्टर जारी किए जाएंगे। साथ ही सड़कों पर पोस्टर और होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे। पुलिस ने अब तक 4 महिलाओं समेत 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संभल पुलिस ने दीपासराय इलाके का एक फुटेज भी जारी किया। इसमें वह छत से पत्थर फेंकते नजर आ रही है।

सर्वे के दौरान पथराव और हिंसा हुई थी

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव और हिंसा हुई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई घंटे तक पथराव हुआ था। इसके बाद से इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है। जगह-जगह पुलिसबल तैनात है। संभल हिंसा का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के पास कुछ महिलाएं छतों से पुलिस पर पत्थर मारते नजर आ रही हैं। कमिश्नर आंजनेय सिंह का कहना है कि पत्थरबाजी में शामिल किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह पुरुष हों या महिलाएं।

कानून तोड़ने वालों से समझौता नहीं

दूसरी ओर बुधवार को यूपी के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि कानून बिगाड़ने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पत्थरबाजी करने वाले, दंगा भड़काने वाले उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थान पर लगाए जाएंगे। सार्वजनिक संपत्ति का जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई उपद्रवियों से कराई जाएगी।’

इधर, योगी सरकार हिंसा में जिन-जिन लोगों के नाम सामने सामने आए हैं, उनकी पहचान के बाद उनसे नुकसान की वसूली की तैयारी कर रही है। गृह और पुलिस विभाग इसमें मिलकर काम कर रहा है।

Share this:

Latest Updates