Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, तीन डॉक्टरों समेत पांच की मौत

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, तीन डॉक्टरों समेत पांच की मौत

Kannoj news, UP news :  कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की भोर में करीब पौने चार बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन डॉक्टरों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। सभी लोग सैफई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थे। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मृतकों की पहचान आगरा निवासी डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, कन्नौज निवासी डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नरेंद्र देव, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार और स्टोर कीपर राकेश कुमार के रूप में हुई है। घायल में मुरादाबाद जिले के बुद्धबिहार निवासी डॉ. जयवीर सिंह हैं, जिनका इलाज सैफई मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। ये सभी सैफई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थे। ये सभी लोग लखनऊ से शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, तभी कन्नौज के तिर्वा कोतवाली के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

Share this:

Latest Updates