Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, महिला हिरासत में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, महिला हिरासत में

Mumbai news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है।आरोपित महिला से पूछताछ चल रही है। मुम्बई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है।

एक महिला शीतल चव्हाण पुलिस हिरासत में


पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुम्बई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक महिला कॉलर ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की योजना बनायी गयी है। इसके बाद महिला कॉलर ने फोन कट कर दिया था। इस कॉल की जांच की गयी और इस सिलसिले में एक महिला शीतल चव्हाण को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर धमकी भरे कॉल की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र में इस समय नयी सरकार के गठन की हलचल तेज हो गयी है। राज्य में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केन्द्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री का आगमन होनेवाला है। इसी वजह से मुम्बई पुलिस धमकी भरे फोन कॉल को लेकर एलर्ट हो गयी।

Share this:

Latest Updates