Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रियंका और चव्हाण ने लोकसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

प्रियंका और चव्हाण ने लोकसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

New Delhi news : केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने गले लगाया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते प्रियंका गांधी और नांदेड़ से चुन कर आये रवींद्र चव्हाण ने शपथ ली। प्रियंका ने हिन्दी और रवीन्द्र ने मराठी में शपथ ली। दोनों के शपथ लेने के बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने संभल और अडाणी के मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को अपराह्न 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Share this:

Latest Updates