Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

FOOTBALL: जानें डिएगो माराडोना की हैंड ऑफ गॉड गोल वाली ऐतिहासिक जर्सी कितने में हुई नीलाम, जानेंगे तो दांत तले अंगुलियां दबा लेंगे

FOOTBALL: जानें डिएगो माराडोना की हैंड ऑफ गॉड गोल वाली ऐतिहासिक जर्सी कितने में हुई नीलाम, जानेंगे तो दांत तले अंगुलियां दबा लेंगे

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार डिएगो माराडोना द्वारा 1986 विश्व कप  में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में पहनी गयी जर्सी नीलामी में सबसे अधिक रकम हासिल करने वाली खेल से जुड़ी चीज बन चुकी है। इस जर्सी के लिए बुधवार को खत्म हुई नीलामी में 67.58 करोड़ रुपये (7.1 मिलियन पाउंड) मिले। बता दें कि माराडोना का साल 2020 में निधन हो गया था। इससे उनके करोड़ों फैंस का दिल टूट गया था। खासतौर पर अर्जेंटीना के फैंस जिनके लिए वह सबसे बड़े हीरो थे।

विवादास्पद हैंड ऑफ गॉड गोल

इस मैच को विवादास्पद हैंड ऑफ गॉड गोल के लिए जाना जाता है। इस मैच में माराडोना हेड से गोल करना चाहते थे। लेकिन गेंद कथित तौर पर उनके हाथ से टकराकर गोल पोस्ट में चली गयी थी और रेफरी इसे देखने में विफल रहे। उन्होंने हालांकि इस मैच में अपनी ख्याति के अनुरूप इंग्लैंड की लगभग पूरी टीम को अपनी शानदार ड्रिबलिंग से छकाते हुए गोलकर टीम को यादगार जीत दिलाई थी।

67.58 करोड़ रुपये में बिकी माराडोना की जर्सी

नीलामीकर्ता सोथबाय ने बुधवार को बताया कि माराडोना की जर्सी के लिए रिकार्ड 7.1 मिलियन पाउंड (67.58 करोड़ रुपए) की बोली लगी। उन्होंने हालांकि इसके खरीदार की जानकारी नहीं दी। मेक्सिको सिटी में 22 जून 1986 को खेले गये इस मैच का महत्व और भी अधिक था, क्योंकि इससे चार साल पहले ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच फॉकलैंड द्वीप को लेकर संघर्ष हुआ था। माराडोना ने बाद में कहा था कि यह गोल माराडोना के सिर और भगवान के हाथ (हैंड ऑफ गॉड) के मिश्रण से हुआ था। मैच के उनके दूसरे गोल को 2002 में फीफा के जनमत में सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया था।

अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप जीता था 

अर्जेंटीना इस मैच को 2-1 से जीतने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल में जीत दर्ज कर चैम्पियन बना था। इस मैच के बाद माराडोना ने इंग्लैंड के मिडफील्डर स्टीव हॉज के साथ जर्सी की अदला-बदली की। उन्होंने अब तक इसे बेचा नहीं था। यह पिछले 20 वर्षों से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के राष्ट्रीय फुटबॉल संग्रहालय के लिए ऋण पर है।

Share this:

Latest Updates