Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची पुलिस ने तस्करी के दो आरोपितों को पकड़ा, दो करोड़ का गांजा बरामद

रांची पुलिस ने तस्करी के दो आरोपितों को पकड़ा, दो करोड़ का गांजा बरामद

Ranchi news : शहर की ओरमांझी पुलिस ने दो करोड़ का गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 16 प्लास्टिक बोरा में लगभग 406.79 किलोग्राम गांजा, दो हजार नकदी, दो मोबाइल फोन और एक कंटेनर ट्रक (एनएल01 एन6915) बरामद किया गया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में उत्तर प्रदेश निवासी धर्मवीर सिंह और धनबाद निवासी राजेन्द्र सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िशा से रांची की ओर ट्रक से गांजा लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

एसएसपी ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन के अन्दर ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स से कुल 16 प्लास्टिक के बोरों में 406.79 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा को सम्बलपुर से लाकर टॉल गेट के आगे रामगढ़ में देना था। एसएसपी ने बताया कि बरामद गांजा का बाजार मूल्य लगभग दो करोड़ रुपये है।

छापामारी दल में अनुज उरांव (पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, रांची), पु.नि. अनिल कुमार तिवारी, (थाना प्रभारी, ओरमांझी), पु. अनि. नीतीश कुमार (ओरमांझी थाना), पु. अ. नि. मनोज करमाली (ओरमांझी थाना) व गृहरक्षक अनिल कुमार (ओरमांझी थाना) शामिल थे।

Share this:

Latest Updates