Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा में नहीं हुआ कामकाज, दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा में नहीं हुआ कामकाज, दिनभर के लिए स्थगित

New Delhi news : लोकसभा शुक्रवार को एक बार स्थगित होने के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। इस दौरान भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश में विदेशी हस्तक्षेप के मुद्दे पर गम्भीर आरोप लगाये।

लोकसभा में सुबह विपक्ष ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। इसपर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष से पूछा कि किया वे सदन को चलने नहीं देना चाहते। उन्होंने विपक्ष के आचरण पर आपत्ति जतायी और कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया।

दोपहर में कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस दौरान विपक्ष ने अपनी मांगें रखीं, तो पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कहा कि पहले भाजपा नेता निशिकांत दूबे कल का अपना विषय पूरा करेंगे। इसके बाद विपक्षी नेताओं को अपनी बात रखने का मौका दिया जायेगा।

इस दौरान विपक्ष का शोर-शराबा जारी रहा। इसी बीच निशिकांत दूबे ने एक बार फिर एक रिपोर्ट को हवाला देते हुए विपक्ष, खासकर कांग्रेस पार्टी को घेरने की कोशिश की। निशिकांत ने कहा कि “कांग्रेस का हाथ सोरोस के साथ” है। उन्होंने आरोप लगाया कि जोर्ज सोरोस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की फंडिंग की है।

इस बीच हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Share this:

Latest Updates