Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का किया निरीक्षण

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को स्मार्ट सिटी रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नवनिर्मित आवास एवं पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिये जायें, ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित किये जा सकें। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से सम्बन्धित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, झूला इत्यदि लगाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटी अमित कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नन्दकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates