Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

किसी भी परिस्थिति में कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी : दीपक बिरुआ

किसी भी परिस्थिति में कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी : दीपक बिरुआ

Ranchi News: विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजस्व, भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ सोमवार को एक्शन मोड में नजर आये। उन्होंने विभागीय मंत्री के तौर पर पद ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।
दीपक बिरुआ ने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त सबसे पहले भू-राजस्व और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कार्य में शिथिलता नहीं बरती जाये।
दीपक बिरुआ ने विभागीय पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दिसम्बर के बाद भू-राजस्व के संदर्भ में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों के साथ बैठक आयोजित करें। तत्पश्चात जिला स्तर में कार्यों की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने परिवहन सचिव और भू-राजस्व विभाग के सचिव को इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिये।  

==================

Share this:

Latest Updates