Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन सताएगी शीतलहर

उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन सताएगी शीतलहर

Lucknow news : उत्तर प्रदेश में गुरुवार से शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गयी है। अगले पांच दिनों तक चलने वाली इस शीतलहर का सबसे ज्यादा असर तराई क्षेत्र में सहारनपुर से गोरखपुर तक रहेगा। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं देर रात और सुबह के समय कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक ए.के.सिंह ने जानकारी दी
यह जानकारी आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक ए.के.सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि दिन व रात के तापमान में गिरावट के साथ ही गलन भरी सर्दी गहराने लगी है। मंगलवार की रात प्रदेश में सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया। इसके अलावा बहराइच में मंगलवार की रात का तापमान 5.9, बरेली में 5.6, गोरखपुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, आगरा मण्डलों में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी। अयोध्या, बरेली, मुरादाबाद मंडलों में रात का तापमान सामान्य से तीन से लेकर पांच डिग्री तक गिरा। गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, झांसी, आगरा मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर तीन डिग्री तक कम रहा। बुधवार को प्रदेश में बरेली में सबसे कम दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज, कानपुर, मुरादाबाद मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से एक से लेकर तीन डिग्री तक कम रहा।

Share this:

Latest Updates