Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अगले सप्ताह देशव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अगले सप्ताह देशव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

▪︎अगले सप्ताह को “आम्बेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनाने का लिया निर्णय

New Delhi News : कांग्रेस पार्टी ने आम्बेडकर के मुद्दे पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आन्दोलन शुरू करने का एलान किया है। प्रमुख विपक्षी पार्टी अगले सप्ताह को “आम्बेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनायेगी।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां एक वक्तव्य में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। हम मनुस्मृति के उपासकों के खिलाफ बाबासाहेब आम्बेडकर की विरासत की रक्षा के लिए लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी आगामी सप्ताह को “डॉ. आम्बेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनायेगी।

कार्यसमिति सदस्य 22-23 दिसम्बर को देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस सांसद, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य 22-23 दिसम्बर को देश भर में अपने निर्वाचन क्षेत्रों और गृह जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 24 दिसम्बर को पूरे देश में हम बाबासाहेब आम्बेडकर सम्मान मार्च निकालेंगे और अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और मार्च निकालेंगे। मार्च के दौरान बाबा साहेब आम्बेडकर का विशाल चित्र रखेंगे और अपनी प्रमुख मांगों के साथ बड़ी-बड़ी तख्तियां लेकर चलेंगे।

26-27 दिसम्बर को बेलगावी में विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति सत्र और मेगा रैली
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि 26-27 दिसम्बर को हम बेलगावी में एक विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति सत्र और एक मेगा रैली आयोजित करेंगे, जहां हम डॉ. आम्बेडकर और उनके आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायेंगे।
उल्लेखनीय है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में संविधान के 75 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा पर चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने जवाब में बाबा साहेब आम्बेडकर के योगदान की सराहना की थी। हालांकि, उस दौरान उनके भाषण में 11 सेकेंड के अंश को विवादास्पद बताते हुए कांग्रेस ने उस कथ्य को बाबा साहेब का “अपमान” करार दिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा और अमित शाह पर हमलावर है।

Share this:

Latest Updates