Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आवासीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का रखें विशेष ख्याल : अजय नाथ झा

आवासीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का रखें विशेष ख्याल : अजय नाथ झा

▪︎15 अगस्त 2025 तक कल्याण गुरुकुल आदर्श निर्माण कार्य पूरा करें

▪︎रांची में कल्याण आयुक्त ने छात्रावास निर्माण के कार्य,बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

Ranchi News: आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को रांची के पिछड़ी जाति बालिका आवासीय विद्यालय के छात्रावास निर्माण के कार्य, बुंडू में कल्याण गुरुकुल की महिला प्रशिक्षुओं को दिये जा रहे प्रशिक्षण एवं बुंडू में बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने अध्ययनरत छात्रों को दिये जानेवाले भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने भंडार गृह का निरीक्षण करते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिये कि बच्चों की पढ़ाई, विद्यालय परिसर की सफाई एवं बच्चों को मिलनेवाली सुविधा में कोई कोताही न बरतें। एसटी, एससी बच्चे अपने घरों से निकल कर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने आवासीय विद्यालयों में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं, इसलिए बच्चों को अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायें। साथ ही, बच्चों को यहां पर किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

ज्ञातव्य है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिण्डा ने कल्याण के आदिवासी कल्याण आयुक्त सहित क्षेत्रीय अधिकारियों को शुक्रवार एवं शनिवार के दिन क्षेत्र में रहने और विभाग की योजनाएं, आवासीय विद्यालय और छात्रावासों का स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं।

15 अगस्त 2025 तक निर्माण कार्य करें पूरा

आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने निरीक्षण के दौरान रांची में बन रहे पिछड़ी जाति बालिका आवासीय विद्यालय के छात्रावास निर्माण कार्य हरहाल में 15 अगस्त 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बालिकाओं को नये छात्रावास में शिफ़्ट किया जा सके, इस निमित्त निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि बालिका सुरक्षा के लिए छात्रवास निर्माण कार्य के दौरान महिला होम गार्ड की तैनाती करें। कार्य की गुणवत्ता में कोई कोताही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि रांची प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पास आवंटन उपलब्ध है, अतएव निर्माण कार्य दिन-रात जारी रखें।

बुंडू में संचालित कल्याण गुरुकुल आदर्श

आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि प्रेझा फाउंडेशन के बुंडू कल्याण गुरुकुल का प्रशिक्षण, अनुशासन और साफ़-सफ़ाई अनुकरणीय एवं आदर्श है। इस संस्थान में प्रशिक्षण लेनेवाले महिला प्रशिक्षुओं में सीखने की ललक प्रभावित करती है। मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक महिला ने आदिवासी कल्याण आयुक्त से कहा, मुझे अपने लिए नहीं, अपने गांव को आगे बढ़ाने के लिए सीखना है और आगे बढ़ना है। इस मौके पर आदिवासी कल्याण आयुक्त ने निर्देश दिये कि आगामी 05 जनवरी को विद्यालय खुलते ही बुंडू स्थित बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय में भोजन, छात्रावास की साफ़ सफ़ाई एवं विद्यालय संचालन के समय-सारणी में सुधार को लेकर आदेश का सख्ती से अनुपालन करें। मौके पर उन्होंने विगत दिनों डीएवी ग्रुप की राष्ट्रीय खेल की महत्त्वपूर्ण स्पर्धाओं में गोल्ड और रजत मेडल इस विद्यालय को हासिल हुआ है, इसके लिए मैं अपनी ओर से बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मौके पर रांची आईटीडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय कुमार भगत उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates