Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

48 साल की मलाइका अरोड़ा अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से करेंगी शादी, हॉट एक्ट्रेस ने कहा- मैं अब अर्जुन के साथ ही बूढ़ी होना चाहती हूं

48 साल की मलाइका अरोड़ा अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से करेंगी शादी, हॉट एक्ट्रेस ने कहा- मैं अब अर्जुन के साथ ही बूढ़ी होना चाहती हूं

बॉलीवुड की मशहूर और हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने संबंधों को लेकर आजकल खासा चर्चा में बने हुए हैं। दोनों एक- दूसरे को लंबे समय से डेट भी कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के प्रशंसक दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुल मिलाकर दोनों की शादी का इंतजार है। मीडिया से बातचीत करते हुए मलाइका ने कह दिया कि मैं अब अर्जुन के साथ ही बूढ़ी होना चाहती हूं।

अर्जुन कपूर को परफेक्ट इंसान मानती हैं मलाइका

इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि दोनों अपने रिश्ते को भविष्य के रूप में देखते हैं। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को अपने लिए सबसे परफेक्ट इंसान मानती हैं। वे दोनों अक्सर अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के बारे में चर्चा करते हैं। 

 हम सच में एक- दूसरे को चाहते हो

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी भविष्य की योजनाओं पर  बात करते हुए कहा कि ‘सबसे अहम बात यह है कि अगर हम जानते हैं कि हम एक साथ भविष्य बनाना चाहते हैं। मलाइका ने कहा कि मुझे लगता है कि हम अपने रिश्ते में एक ऐसी जगह पर हैं, जहां हम उसके अगले हिस्से के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। हम एक ही लेवल पर हैं। एक-दूसरे की सोच और आइडिया के साथ। हम सच में एक-दूसरे को चाहते हैं। हम एक मैच्योर परिस्थिति में हैं, जहां अभी और चीजों की जगह है, लेकिन हम अपने भविष्य को एक साथ देखते और यह देखना पसंद करेंगे कि हम इसे यहां से कहां ले जा सकते हैं।’

रिश्ते को लेकर हम दोनों बहुत गंभीर

मलाइका ने कहा कि हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसको लेकर बहुत गंभीर भी हैं। आपको अपने रिश्ते में पॉजिटिव व सुरक्षित महसूस तो करना ही होगा। मैं बहुत खुश और पॉजिटिव हूं। अर्जुन मुझे आत्मविश्वास और निश्चिंतता देता है। मुझे नहीं लगता कि हमें एक साथ सभी कार्ड खोलने चाहिए। हम अभी भी अपनी जिंदगी वह रोमांस को हर दिन एक साथ प्यार करते हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वह मेरं लिए बिल्कुल सही हैं’।

Share this:

Latest Updates