Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : कुएं में मछली मारने उतरे दो युवकों का जहरीली गैस से दम घुटा, मौत

JHARKHAND : कुएं में मछली मारने उतरे दो युवकों का जहरीली गैस से दम घुटा, मौत

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के भूसही गांव के एक कुएं में मछली मारने उतरे दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गयी। उन्हें बचाने उतरे कुछ युवक बेहोश भी हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मरने वालों की पहचान भूसही निवासी पताली सिंह (37) और रामचन्द्र चौधरी उर्फ तिलंगी चौधरी (40) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सात बजे लाला चौधरी के कुएं में सबसे पहले तिलंगी चौधरी कुएं में उतरा और अचानक बेहोश होकर गिर गया। तिलंगी को बचाने के लिए पताली भी कुएं में उतरा और गश खाने लगा। पताली का जब दम घुटने लगा तो उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। तिलंगी का शव नीचे रहने के कारण उसे निकालने में परेशानी हुई।

मोटर पंप से सुखाया गया था कुआं

शव को निकालने के लिए उतरे कुछ और लोगों को चक्कर आ रहा था। वे लोग किसी तरह बाहर आ गए। आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण ऐसी घटना हुई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक लाला चौधरी के कुएं में कुछ मछली है। मछली मारने के लिए कुएं का पानी मोटर पंप से सुखाया गया था। कुएं में एक से दो फीट तक पानी था। शनिवार की सुबह ग्रामीणों के अनुसार लाला चौधरी दोनों को मछली मारने के लिए उतारा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाला चौधरी कुएं में महुआ को ठंडा करने के लिए रखता था, जिससे जहरीली गैस बनी और दो युवकों की जान चली गई। डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि एक युवक पहले कुएं में उतरा था। उसके बाद वह बेहोश हो गया। पीछे से बचाने गए दूसरे युवक भी बेहोश होकर दम तोड़ दिया।

शव तीन घंटों की मशक्कत के बाद निकला

3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने में सफलता मिली। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पूरी संवेदना मृतक के परिवार के साथ है। दोनों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाया जायेगा।

Share this:

Latest Updates