Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

28 को प्रस्तावित मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम स्थगित

28 को प्रस्तावित मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम स्थगित

Ranchi News: नामकुम के कुटियाती चौक स्थित आर्मी मैदान में 28 दिसम्बर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की अगली तिथि जल्द जारी की जायेगी। इस बात की जानकारी शुक्रवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दी।
उल्लेखनीय है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन पर केन्द्र सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। ऐसे में झारखंड में भी 26 दिसम्बर से एक जनवरी तक किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। इसलिए मंईयां सम्मान कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राजकीय शोक के बाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates