Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बड़ी सफलता: सहरसा पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे सात अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

बड़ी सफलता: सहरसा पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे सात अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Saharsa news: सोनवर्षा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को अपराध की योजना बना रहे 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पुलिस ने 1 देसी कट्टा, 1 पिस्टल व 1 स्कॉर्पियो बरामद हुआ है। शुक्रवार को सदर थाना में एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

स्कॉर्पियो रोकने का पुलिस ने किया था इशारा

उन्होंने बताया कि सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवारी मंदिर के पास पुलिस संध्या गस्ती कर रही थी। इस बीच एक स्कार्पियो काफी तेजी से आ रही थी। गस्ती टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंजली भारती कर रही थी। उन्होंने स्कॉर्पियो रोकने का इशारा किया, लेकिन वह आगे निकल गई।

दो अपराधी भागने में रहे सफल

पीछा कर पुलिस ने स्कॉर्पियो रोका, तो उस पर सवार सभी अपराधी भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से सवार 7 अपराधियों को पकड़ लिया गया। हालांकि, 2 अपराधी भागने में सफल रहे। अपराधी की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 1 देशी कट्टा,1 देशी पिस्टल व 1 स्कार्पियो बरामद हुआ।

निशानदेही पर निक्कू की हुई गिरफ्तारी

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में मोहम्मद जेड अली, मोहम्मद आजाद, अनवर अली, सुशील यादव, करण गोस्वामी, मोहम्मद अब्दुल व निक्कू कुमार शामिल है। निक्कू कुमार को गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर निक्कू कुमार को पकड़ा गया है। रहुअमनी बनगांव थाना क्षेत्र के उसके घर से देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Share this:

Latest Updates