Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एके 47 के साथ भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य चंद्रदेव सिंह गिरफ्तार

एके 47 के साथ भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य चंद्रदेव सिंह गिरफ्तार

Latehar News : भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में लातेहार पुलिस को सफलता मिली है। इस सम्बन्ध में लातेहार एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने छामारी दल का गठन किया। सूचना मिली थी कि मनिका थाना क्षेत्र के दुन्दू चौकिया करमाही इलाके में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य चंद्रदेव सिंह सिंह भ्रमणशील है एवं अपनी पहचान छिपाकर एरिया की रेकी कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसके बाद बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुन्दु-चौकिया करमाही में घेराबंदी कर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें चन्द्रदेव को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी। गिरफ्तारी के बाद चन्द्रदेव की निशानदेही पर दो (02) फोल्ड घट सिलिंग लगा हुआ एके 47 राइफल, चार (04) एके-47 राइफल का मैगजीन, जिसमें क्रमश: 21. 30. 15 तथा 25 पक कुल 91 जिंदा कारतूस एवं अन्य सामान बरामद किये गये।
 एसपी ने बताया कि चन्द्रदेव सिंह प्रतिबंधित भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन का सक्रिय क्रियावादी सदस्य है, जिस पर लातेहार थाना में कई कांडों में मामले दर्ज है एवं यह फरार लाल वारंटी अभियुक्त है। साथ ही, एसपी कुमार गौरव ने पत्रकारों को बताया कि 15 लाख का इनामी भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के एरिया कमाण्डर छोटू खरवार की हत्या का आरोपी है। यह उग्रवादी कम्पनियों से लेवी वसूली / आगजनी / फायरिंग / हत्या करने में माहिर है, जो कई वर्षों से फरार चल रहा था। छापामारी दल में मुख्य रूप से एसडीपीओ भरत राम के अलावा मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, रणधीर कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार दुबे, विरेन्द्र कुमार पासवान, कन्हाई साव, हितेश कुमार महतो, सुशील कुमार चंपी, अभिजीत कुमार राज, ओमप्रकाश सिंह, कमलेश कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share this:

Latest Updates