Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास की कार्य योजना बनाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास की कार्य योजना बनाने का दिया निर्देश

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में इको टूरिज्म के विकास हेतु एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी एवं पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार के साथ राज्य में इको टूरिज्म की सम्भावनाओं एवं उन्हें विकसित करने निमित्त बैठक में कई महत्त्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की अपार सम्भावनाएं हैं। राज्य में इको टूरिज्म को इस प्रकार विकसित किया जाये, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ प्रकृति को भी संरक्षित रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन पर्यावरण विभाग एवं पर्यटन विभाग एक बेहतर समन्वय के साथ इको टूरिज्म के विकास के लिए झारखंड के उन स्थानों को चिह्नित करने का कार्य करें, जहां इको टूरिज्म की सम्भावनाएं हैं। 

टूरिज्म को बढ़ावा देनेवालीं योजनाओं पर विशेष फोकस रखें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देनेवालीं योजनाओं पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने से झारखंड की प्राकृतिक सुन्दरता को देश और दुनिया में एक अलग पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देश के अन्य राज्यों या दूसरे देशों में जहां इको टूरिज्म के क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं, वहां के इको टूरिज्म मॉडल का अध्ययन करें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर झारखंड को पहचान देने के उद्देश्य से वन विभाग एवं पर्यटन विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इको टूरिज्म विकसित हो, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इको टूरिज्म के विकसित होने से झारखंड की प्रकृति धरोहरों को संरक्षित रखा जा सकेगा।

Share this:

Latest Updates