Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

6 जनवरी को महिलाओं के खाते में आएगी मंईयां योजना की राशि, सीएम हेमंत करेंगे राशि ट्रांसफर

6 जनवरी को महिलाओं के खाते में आएगी मंईयां योजना की राशि, सीएम हेमंत करेंगे राशि ट्रांसफर

Ranchi news : झारखंड की सत्ता दुबारा सम्भालने के बाद हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पूर्व में घोषित मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने में विलम्ब हो गया। लेकिन उसकी अगली किश्त बहुत ही जल्द महिलाओं कर खाते में आने ही वाली है। इसकी तिथि और कार्यक्रम दोनों ही निर्धारित हो चुका है।

इस राशि को 1000 से बढ़ा कर 2500 रुपये करने की घोषणा की गई थी
बता दें कि मंईयां सम्मान योजना के तहत पिछली सरकार ने चुनाव से महज कुछ ही माह पूर्व 1000 रुपये सभी महिलाओं के खाते में भेजनी शुरू की थी। लेकिन चुनाव के दौरान इस राशि को 1000 से बढ़ा कर 2500 रुपये करने की घोषणा की गई थी। हेमन्त सोरेन के दुबारा मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में इसकीं मंजूरी भी मिल गयी थी।

6 जनवरी को तीन लाख महिलाओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा
योजना के तहत महिलाओं के खाते में किश्त की राशि ट्रांसफर करने के लिए 28 दिसम्बर को नामकुम के खोजा टोली मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाना निर्धारित था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब 6 जनवरी को लगभग तीन लाख महिलाओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम फिर से आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे।

Share this:

Latest Updates