Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली चुनाव के घोषणा पत्र में मंदिरों के पुजारियों के लिए सम्मान राशि भी शामिल करे भाजपा : विहिप

दिल्ली चुनाव के घोषणा पत्र में मंदिरों के पुजारियों के लिए सम्मान राशि भी शामिल करे भाजपा : विहिप

New Delhi news : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आग्रह किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी होने वाले उसके घोषणा पत्र में दिल्ली के समस्त मंदिरों के पुजारियों एवं अर्चकों के लिए प्रति माह सम्मान राशि प्रदान करने का मुद्दा भी शामिल किया जाये।

विहिप दिल्ली प्रांत के मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को लिखा पत्र
विहिप दिल्ली प्रांत के मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को गुरुवार को पत्र लिख कर कहा कि दिल्ली के सभी मंदिरों के समस्त पुजारियों एवं अर्चकों को सम्मान राशि प्रदान करने की मांग विहिप लम्बे समय से कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ दिनों पहले विहिप की इस बहुप्रतीक्षित मांग के अनुसार अर्चकों एवं पुजारियों को हर महीने सम्मान राशि देने की घोषणा की है।

आआपा सरकार की यह घोषणा महत्त्वहीन और अधूरी है
गुप्ता ने पत्र में लिखा कि आआपा सरकार की यह घोषणा महत्त्वहीन और अधूरी है। न तो इसमें आर्य समाज के शास्त्रियों की चर्चा है, न इसमे इस्कॉन मंदिर के पुजारियों की चर्चा है और न इसमें जैन स्थानक की चर्चा है।

Share this:

Latest Updates