Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सौर और पवन ऊर्जा से रोशन होगा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप

सौर और पवन ऊर्जा से रोशन होगा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप

द्वीप विकास एजेंसी की बैठक में सौर और पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने पर रहा जोर

New Delhi news : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। शाह ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की तथा द्वीपों में सौर और पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गृह मंत्रालय के अनुसार इस दौरान गृह मंत्रालय, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह प्रशासन और लक्षद्वीप प्रशासन ने दोनों द्वीप समूहों में डिजिटल और एयर कनेक्टिविटी तथा पोर्ट डेवलपमेंट सहित अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अमित शाह ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में सौर और पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में सोलर पैनलों और पवन चक्कियों के जरिये शत प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा हासिल करने का लक्ष्य होना चाहिए। शाह ने केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) से दोनों द्वीप समूहों में ‘पीएम सूर्य घर’ योजना के तहत सभी घरों में सौर ऊर्जा के पैनल लगाये जाने को कहा।

ये द्वीप दिल्ली से दूर हैं, मगर हमारे दिल के पास हैं

अमित शाह ने कहा कि ये द्वीप भले ही दिल्ली से दूर हैं, मगर हमारे दिल के पास हैं, यहां के आधारभूत ढांचे का विकास और पर्यटन सुविधाएं बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। मोदी सरकार इन द्वीपों की संस्कृति और विरासतों का संरक्षण करते हुए यहां विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि दोनों द्वीप समूहों में आधारभूत ढांचे के विकास से सम्बन्धित परियोजनाओं पर समग्र दृष्टि से काम किया जाना चाहिए। गृहमंत्री ने केन्द्र सरकार के सभी संबंधित मंत्रालयों से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में पर्यटन, व्यापार और अन्य क्षेत्रों से जुड़ीं परियोजनाओं पर मिल कर काम करने को कहा। साथ ही, सभी लम्बित मुद्दों और परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डीके जोशी, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन सहित केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates