Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या जम्मू-कश्मीर का नाम कश्यप होगा? जानें इस मसले पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा

क्या जम्मू-कश्मीर का नाम कश्यप होगा? जानें इस मसले पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा

Srinagar news : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अभी भी सामान्य स्थिति पूरी तरह से बहाल नहीं हुई है। आतंकी हमले होते रहने के बीच शांति स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर का नाम बदलकर कश्यप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

अब्दुल्ला की यह टिप्पणी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान के एक दिन बाद आयी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 ने कश्मीर के युवाओं के मन में अलगाववाद के बीज बोये थे और नरेन्द्र मोदी सरकार ने न केवल घाटी में आतंकवाद को खत्म किया है, बल्कि आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को भी खत्म किया है। अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि मैं शाह के बयान पर कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन आज भी कुछ जगहों से हमले होने की खबरें आती हैं। जम्मू-कश्मीर में आज भी सामान्य स्थिति पूरी तरह से बहाल नहीं हुई है। यह एक प्रक्रिया है और हमें देखना होगा कि आनेवाले दिनों में क्या होता है।

Share this:

Latest Updates