Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो

मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो

Dhanbad News : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तोपचांची प्रखंड अंतर्गत प्रधानखंता, रोआम, ढांगी बड़की जोरिया में मकर संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो को पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़े एवं आदिवासी महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया। विधायक ने तीर चला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर विधायक ने कहा की हमारी पहचान झारखंड की सभ्यता और संस्कृति से ही है, इसलिए हम सबको इसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की जरूरत है। खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है,इसे बरकरार रखना हम सबों का दाइत्व है।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तोपचांची अंचलाधिकारी संजय सिंह, तोपचांची थाना प्रभारी डोमन प्रसाद रजक,  सी. डब्लू,सी धनबाद के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, विद्यायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, बाबूनाथ महतो, विकास तिवारी, आनंद महतो, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, झामुमो नेता दिनेश महतो, के.के. तिवारी, ढांगी मुखिया प्रतिनिधि अमर महतो, पत्रकार सकलदेव प्रामाणिक,गोपाल महतो ,तुलसी महतो,अर्जुन रजवार,अर्जुन महतो,भरत महतो, युवा नेता रूपेश तिवारी, अर्जुन मांझी, मोती महतो,महावीर ठाकुर, विष्णु शर्मा, टाइगर अमन चौबे,सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

Share this:

Latest Updates