Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली विस चुनाव : राहुल गांधी ने प्रचार अभियान का सीलमपुर से किया आगाज

दिल्ली विस चुनाव : राहुल गांधी ने प्रचार अभियान का सीलमपुर से किया आगाज

▪︎ कांग्रेस दिल्ली को बेहतर व सुरक्षित राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध


New Delhi News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज सीलमपुर से कर दिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट मांगे और जनता से केंद्र में भाजपा तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारों को बदलने का आह्वान किया।
इस रैली का आयोजन जय बापू, जय भीम, जय संविधान थीम के तहत किया गया था, जिसमें संविधान, सामाजिक न्याय और विकास पर जोर दिया गया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, कि यह चुनाव दिल्ली की जनता के हक और संविधान की रक्षा के लिए है। कांग्रेस दिल्ली को फिर से एक बेहतर और सुरक्षित राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा, कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, जनता के मुद्दों को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। दिल्ली में उनकी यह पहली रैली पार्टी के लिए अहम है और इसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं।
यहां बताते चलें कि सीलमपुर की यह रैली कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस का प्रयास है कि इस क्षेत्र में अपने पारंपरिक जनाधार को फिर से मजबूत किया जाए।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। राहुल गांधी की इस रैली के साथ ही कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति दे दी है और उम्मीद की जा रही है कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आयी, तो हम जातीय जनगणना करेंगे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। हमें संविधान की रक्षा करनी है। हमारे लिए देश के सब लोग समान हैं। हम देश से नफरत मिटाना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब मैं जातीय जनगणना की बात करता हूं न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बोलते हैं और न ही अरविंद केजरीवाल कुछ कहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हम सबकी भागीदारी चाहते हैं। हमारी सरकार बनी तो आरक्षण का दायरा बढ़ाएंगे। रिजर्वेशन का दायरा 50 फीसदी से ज्यादा करेंगे। हम चाहते हैं कि दलितों को भागीदारी मिले, अल्पसंख्यकों को भागीदारी मिले। 90 आईएएस देश चला रहे हैं। अडाणी पर कुछ नहीं बोल रहे अरविंद केजरीवाल। दिल्ली में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो हम जातीय जनगणना जरूर करेंगे। केंद्र में हमारी सरकार आई तो हम राष्ट्रीय स्तर पर भी जातीय जनगणना करेंगे। उन्होंने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की तरह अरविंद केजरीवाल भी झूठे वादे करते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि भ्रष्टाचार मिटाएंगे लेकिन क्या दिल्ली में भ्रष्टाचार हटा क्या? प्रदूषण का हाल देख ही रहे हैं दिल्ली में ना, केजरीवाल जातीय जनगणना पर कुछ भी नहीं बोल रहे। अडाणी पर भी केजरीवाल कुछ भी नहीं बोलते हैं।

Share this:

Latest Updates