Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रवासी मजदूरों के निबंधन और अन्य लाभ के लिए लाभ के लिए आयोजित की गई कार्यशाला

प्रवासी मजदूरों के निबंधन और अन्य लाभ के लिए लाभ के लिए आयोजित की गई कार्यशाला

Dhanbad News: जिले के तोपचांची प्रखंड में प्रवासी मजदूरों से संबंधित कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यशाला में सहायक श्रमायुक्त  प्रवीण कुमार ने प्रवासी श्रमिकों से संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वैसे श्रमिक जो रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों, देशों में रोजगार के बेहतर तलाश में जाते हैं वे अनिवार्य रूप से श्रमाधान.झारखण्ड.जी0ओ0भी0.कॉम पोर्टल पर प्रवासी मजदूर अधिनियम 1979 के अंतर्गत निबंधन कराकर जाएं ताकि श्रमिकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

₹50000 की मिलती है सहायता

उनके द्वारा बताया कि सामान्य मृत्यु, दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के कारण जिले के प्रवासी श्रमिक की मृत्यु/अशक्त होने पर उन्हें अपने घर तक लाने के लिए 50 हजार तक की राशि मुख्यमंत्री झारखण्ड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष से दी जायेगी। प्रवासी श्रमिक की दुर्घटना में दो अंग या दोनों ऑख या अंग की हानि होने पर एवं दुर्घटना/प्राकृतिक आपदा में श्रमिक की मृत्यु होने पर पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को 75 हजार से दो लाख रूपये तक का भुगतान किया जायेगा।

प्रवासी मजदूर अपना निबंध जरूर करवाएं

सहायक श्रमायुक्त के द्वारा श्रम विभाग के संचालित सभी योजनाओं का जानकारी विस्तृत रुप में प्रोजेक्टर (ओडियो, वीडियो)के माध्यम से प्रदर्शित किया गया एवं सभी आगन्तुकों से अपील की गई कि जो भी मजदूर अपने राज्य से दूसरे राज्य में कार्य करने जाते हैं, वे अपना निबंधन प्रवासी मजदूर के रूप में श्रम विभाग में जरूर करवायें। साथ ही सहायक श्रमायुक्त द्वारा बिभाग से संचालित झारखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना/ झारखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन तथा मुख्यमंत्री सारथि योजना अंर्तगत संचालित योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें तोपचाची ब्लॉक के प्रखंड के प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, वार्ड सदस्य के साथ साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचाची, अंचलाधिकारी तोपचाची एवं सहायक श्रमायुक्त  प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे।

Share this:

Latest Updates