Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने जरूरतमंदों और गरीबों के बीच कराया कंबल का वितरण

कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने जरूरतमंदों और गरीबों के बीच कराया कंबल का वितरण

Dhanbad News : ठंड के प्रकोप को देखते हुए अनाथ बच्चों का दिव्यांगजन मंदबुद्धि अपंग एवं मूक बधिर  आवासीय इलाज सह शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र बस्ताकोला के मुख्य संचालक के मांग पर  कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के निर्देश  सहयोग पर वहां रहने वाले बच्चों एवं वृद्धों को कंबल भोजन मुहैया कराया गया।

ठंड में बच्चों को काफी राहत मिलेगी

इस अवसर पर संस्था के संचालक अनिल सिंह ने बताया कि कहीं से कोई भी सरकारी मदद न मिलने के कारण कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह जी से अनुरोध किया था, जिसका उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए कंबल देने का काम किया जो कि सेवा के साथ-साथ सराहनीय कार्य भी है। इसके लिए संस्था उनके प्रति सदा आभारी रहेगी। ठंड में बच्चों को काफी राहत मिलेगी। बच्चे भी कंबल पाकर उत्साहित है।

मुख्तार खान समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे

सतपाल सिंह ब्रोका ने बताया कि जीवन संस्था में रह रहे सभी 32 जनों को कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के सहयोग दिशा निर्देश पर कंबल वितरण किया गया। कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह सेवा भाव से लगातार इस ठंड में अपने गाड़ियों में कंबल रखकर चल रही हैं और रांची बेरमो धनबाद में आने जाने के क्रम में रास्ते में रुक-रुक कर जरूरतमंदों को जगह- जगह कंबल वितरण करती आ रही हैं। उनका उद्देश्य समाज के दबे कुचले लोगों की मदद करना है। वह निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती आ रही हैं। आज कंबल वितरण करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार खान, कांग्रेस नेत्री गायत्री , सतपाल सिंह, भोलानाथ सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी विक्की कुमार, राकेश पासवान आदि थे।

Share this:

Latest Updates