Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में हुई हिंसक झड़प मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, 9 एफआईआर दर्ज

धनबाद में हुई हिंसक झड़प मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, 9 एफआईआर दर्ज

Dhanbad News : जिले के मधुबन थाना अंतर्गत 9 जनवरी को हुई गोलीबारी, बमबाजी और आगजनी की घटना में शामिल सात अन्य आरोपियों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी कारू यादव का भाई वीरेंद्र यादव उर्फ ​​बिल्लू भी शामिल है। छह को बोकारो और एक आरोपी को धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा गोली, एक कॉटन बम और तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है।

100 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए हैं

ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटना में शामिल कुल 14 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में कुल 9 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। 100 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस ने जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गौर

 तलब है की 9 जनवरी को मधुबन थाना क्षेत्र के हिल टॉप आउटसोर्सिंग में रैयत और कंपनी प्रबंधन के गुर्गों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें गोलीबारी, बमबाजी और पथराव की घटनाएं हुईं। साथ ही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के कार्यालय में आग लगा दी गई थी।

कारू यादव के समर्थकों ने पुलिस पर हमला किया था

घटना के तुरंत बाद बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मुख्य आरोपी कारू यादव को गिरफ्तार करने पहुंचे। इस दौरान कारू यादव के समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज दुर्गापुर में चल रहा है।

Share this:

Latest Updates