Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA- UKRAIN WAR : यूक्रेन का रूस की सैन्य टुकड़ी पर बड़ा हमला, अत्याधुनिक विमान और कई सैनिक मारे

RUSSIA- UKRAIN WAR : यूक्रेन का रूस की सैन्य टुकड़ी पर बड़ा हमला, अत्याधुनिक विमान और कई सैनिक मारे

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध में दोनों ही ओर से हमले जारी हैं। इस युद्ध की सबसे खास बात यह है कि यूक्रेन यूं तो रूस के सामने युद्ध में कहीं टिकता नहीं दिखाई देता था। ‌लेकिन अभी भी यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध में डट कर खड़ा है।‌ यूक्रेन के सैनिक लगातार हथियारों के जरिए रूस को कला जवाब दे रहे हैं। ‌मंगलवार को यूक्रेन की सेना ने रूस की एक सैन्य टुकड़ी पर बड़ा हमला कर दिया। इससे रूस को भारी नुकसान उठाना पड़ा पड़ा है।

रूस के कई सैन्य वाहन मार गिराए

 इस भीषण लड़ाई में यूक्रेन ने रूस के कई सैन्य वाहन, लड़ाकू विमान और कई सैनिकों को मार गिराया है।

इस हमले में कितने रूसी सैनिक मारे गए हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।‌लेकिन हमला काफी जोरदार बताया जा रहा है। इससे पहले भी कई मौकों पर यूक्रेन की सेना द्वारा रूस को बड़ा नुकसान दिया गया है। अभी तक रूस के कई अत्याधुनिक विमानों को इसी यूक्रेनी सेना ने तबाह कर दिया है।  यूक्रेनी सेना द्वारा सबसे ज्यादा Stingers-Javelins मिसाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन दो मिसाइलों के दम पर रूस को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाने में क्योंकि इनको सफलता हासिल हो रही है।

गुस्साए रूस ने यूक्रेन पर तेज की बमबारी

वर्तमान स्थिति की बात करें तो यूक्रेन पर रूस ने  बमबारी और तेज कर दी गई है। कीव पर कब्जा करने की कोशिश जारी है और दूसरे क्षेत्रों में भी सैन्य कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। लेकिन अभी तक यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम सही काम कर रहा है और रूस का उस पर कंट्रोल नहीं हो पाया है। इसी वजह से जमीन पर यूक्रेन की सेना मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।

यूक्रेन को जर्मनी से मिसाइल की आपूर्ति शुरू

वैसे विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर ये युद्ध ज्यादा दिन खिचता है तो रूसी सेना का दबदबा बढ़ सकता है। क्योंकि हर बीतते दिन के साथ यूक्रेन के संसाधन कम पड़ते जाएंगे और रूस अपनी कार्रवाई को और विस्तृत करता जाएगा। वैसे अभी के लिए यूक्रेन हार मानने को तैयार नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति साफ कर चुके हैं कि उनकी सेना और नागरिक रूसी सैनिकों को खदेड़ देंगे, दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस बीच यूक्रेन को जर्मनी से मिसाइल की सप्लाई भी शुरू हो गई है, दूसरे कुछ देश भी अब मदद कर रहे हैं, ऐसे में इसी के दम पर यूक्रेन लड़ भी रहा है और रूस को कई मौकों पर बड़ा नुकसान देने में भी कामयाब हो रहा है।

Share this:

Latest Updates