Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मार्शल आर्ट्स के जाने माने खिलाड़ी धनबाद के आशीष जायसवाल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

मार्शल आर्ट्स के जाने माने खिलाड़ी धनबाद के आशीष जायसवाल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

झारखंड के धनबाद के जाने-माने मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी आशीष जायसवाल ने एक  मिनट में 112 बार कलाई चटकाने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 में दर्ज कराया है। इससे पहले भी आशीष जायसवाल ने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2004 ,2008 तथा 2009 में अपना नाम दर्ज कराकर धनबाद सहित झारखंड का नाम भारतवर्ष में रोशन किया था।

शाबाश इंडिया,  इंडियाज गॉट टैलेंट में भी अपने कला का प्रदर्शन कर चुके हैं आशीष

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी आशीष जायसवाल बचपन से हैं कराटे और वूशु के खिलाड़ी रहे हैं। इन्होंने ज़ी टीवी के मशहूर कार्यक्रम शाबाश इंडिया, कलर्स चैनल के कार्यक्रम इंडियाज गॉट टैलेंट में भी अपने कला का प्रदर्शन किया है। आशीष जायसवाल की इस उपलब्धि पर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, धनबाद के सांसद

 श्री पशुपतिनाथ सिंह, वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टाइगर एसएनटीली, प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह तथा शशिकांत पांडे ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share this:

Latest Updates