Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुंछ में भारतीय सीमा पार कर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने की गोलीबारी

पुंछ में भारतीय सीमा पार कर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने की गोलीबारी

Poonchh News : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिराने के लिए सेना के जवानों ने गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद ड्रोन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वापिस लौट गया।

जवानों ने देर रात जिले के मेंढर सेक्टर में सीमा बाड़ के पास ड्रोन की हरकत देखी

अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने देर रात जिले के मेंढर सेक्टर में सीमा बाड़ के पास ड्रोन की हरकत देखी और करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की। उन्होंने बताया कि इलाके में कुछ देर मंडराने के बाद ड्रोन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लौट गया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराए गए हों। तलाशी अभियान अभी जारी है।

Share this:

Latest Updates