Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की लैंगिक भेदभाव दूर करने अहम भूमिका : मोदी

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की लैंगिक भेदभाव दूर करने अहम भूमिका : मोदी

New Delhi News: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के आज 10 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह एक परिवर्तनकारी और जन-शक्ति से संचालित पहल बन गयी है। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान लैंगिक भेदभाव को दूर करने और बालिकाओं को सशक्त बनाने में सहायक रहा है।
मोदी ने कहा कि इस पहल से कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बनानेवाले सभी हितधारकों की सराहना की।

पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पिछले एक दशक में यह एक परिवर्तनकारी, जन-संचालित पहल बन गयी है और इसमें सभी क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी रही है।’
उन्होंने लिखा, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान लैंगिक भेदभाव को दूर करने में सहायक रहा है। साथ ही, इसने यह सुनिश्चित करने के लिए सही माहौल तैयार किया है कि बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को पूरा करने के अवसरों तक पहुंच मिले।
प्रधानमंत्री ने लिखा, “लोगों और विभिन्न सामुदायिक सेवा संगठनों के समर्पित प्रयासों के कारण #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कम बाल लिंग अनुपात वाले जिलों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और जागरूकता अभियानों ने लैंगिक समानता के महत्त्व की गहरी समझ पैदा की है।”
उन्होंने लिखा, “मैं उन सभी हितधारकों की सराहना करता हूं, जिन्होंने इस आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाया है। आइए, हम अपनी बेटियों के अधिकारों की रक्षा करना जारी रखें, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करें और एक ऐसा समाज बनायें, जहां वे बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ सकें। एक साथ मिल कर, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आनेवाले वर्ष भारत की बेटियों के लिए और भी अधिक प्रगति और अवसर लेकर आयें।

Share this:

Latest Updates